चीन के साथ राजनयिक संबंध की बहाली का फैसला गहन चिंतन का परिणाम है: नाउरू के विदेश मंत्री

2024-01-27 16:28:57

हाल ही में चीन की राजधानी पेइचिंग में एक संयुक्त विज्ञप्ति पर हस्ताक्षर करने के बाद, नाउरू के विदेश मंत्री लियोनेल एंजमिया ने चाइना मीडिया ग्रुप के साथ विशेष बातचीत की।

उन्होंने कहा कि राजनयिक संबंधों को फिर से शुरू करने का निर्णय गहन चिंतन के बाद किया गया था, और उनका मानना है कि इससे नाउरू के विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा।

एंजमिया ने आगे कहा कि नाउरू चीन के साथ खड़े होने के लिए प्रतिबद्ध है, और चीन से संबंधित मामलों पर इसका दृष्टिकोण एक-चीन सिद्धांत के अनुरूप है।

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भले ही राजनयिक संबंध अभी बहाल हुए हैं, लेकिन चीन के स्वागत करने वाले रवैये ने उन्हें पुराने दोस्तों जैसा महसूस करवाया है। वर्तमान में, 183 देश एक चीन सिद्धांत का पालन करते हैं, जो वर्तमान वैश्विक प्रवृत्ति को दर्शाता है और इसे उलटा नहीं किया जा सकता है। इसलिए, राजनयिक संबंधों को बहाल करना उन्हें इतिहास के सही पक्ष में खड़ा करता है। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम