एक निर्माण श्रमिक का संगीतमय जीवन

2024-01-26 15:52:13

हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के "2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला" का दूसरा रिहर्सल आयोजित किया गया, जिसमें यी छ्युनलिन नाम के एक निर्माण श्रमिक को अतिथि दर्शक के रूप में आमंत्रित किया गया। एक निर्माण श्रमिक होने के बावजूद वह संगीत को बहुत पसंद करते हैं और संगीत का आनंद लेते हैं।

58 वर्षीय यी छ्युनलिन मध्य चीन के हूनान प्रांत के य्वेयांग शहर के वासी हैं। साल 2004 में वह अपने बेटे के साथ दक्षिण चीन के शनचन शहर आए और दोनों निर्माण श्रमिक बने। साल 2023 की गर्मियों में यी और बेटे ने मेट्रो के प्रवेश द्वार से गुजरते समय एक व्यक्ति को पियानो बजाते देखा। जिससे प्रोत्साहित होकर वह पियानो बजाने बैठ गए और लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। जब आसपास के लोगों ने तालियाँ बजाईं, तो यी छ्युनलिन को बहुत खुशी हुई, उन्होंने कहा कि "मुझे लगा कि सभी ने मुझे पहचान लिया है, और वापस आते समय मैं बहुत खुश था!"

यी छ्युनलिन शनचन में लगभग 20 वर्षों से काम कर रहे हैं। काम से निकलने के बाद, वह हारमोनिका और बांसुरी भी बजाते हैं और इनके प्रति छ्युनलिन का प्यार हमेशा बरकरार रहता है। वह खुद को पियानो बजाने वाले निर्माण श्रमिक कहते हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम