वांग यी ने नाउरू के विदेश मंत्री से वार्ता की

2024-01-25 10:19:13

24 जनवरी को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चीन की राजधानी पेइचिंग में नाउरू के विदेश मंत्री लियोनेल एंजिमिया के साथ बातचीत की और राजनयिक संबंधों की बहाली पर चीन और नाउरू के बीच एक संयुक्त विज्ञप्ति पर हस्ताक्षर किए।

वांग यी ने कहा कि नाउरू के दीर्घकालिक विकास और लोगों के बुनियादी हितों के आधार पर, नाउरू की सरकार ने एक-चीन सिद्धांत को मान्यता देते हुए थाइवान के साथ "राजनयिक संबंध तोड़ने" और चीन के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने का राजनीतिक निर्णय लिया है। नाउरू संसद ने सर्वसम्मति से इस निर्णय का समर्थन करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया, जो पूरी तरह से नाउरू के लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व करता है।

वांग यी का कहना है कि चीन-नाउरू संबंधों का सही रास्ते पर लौटना कठिन है। दोनों पक्षों को चीन-नाउरू संबंधों की सबसे बुनियादी राजनीतिक नींव की रक्षा करनी चाहिए और सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

उधर, एंजिमिया ने कहा कि नाउरू एक-चीन सिद्धांत का पालन करेगा और इसे अपनी विदेश नीति में प्राथमिकता देगा। नाउरू का दृढ़ विश्वास है कि नाउरू-चीन संबंधों में व्यापक संभावनाएं और आशाजनक भविष्य है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम