लाल सागर में तनाव गाजा पट्टी में संघर्ष के बाहरी प्रभाव का परिणाम है: चीनी विदेश मंत्रालय

2024-01-24 18:37:15

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 24 जनवरी को एक न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि लाल सागर में तनाव गाजा पट्टी में संघर्ष के बाहरी प्रभाव का परिणाम है। उन्होंने गाजा युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने की तत्काल प्राथमिकता पर जोर दिया।

वांग वनपिन ने लाल सागर में बढ़ते तनाव के बारे में चीन की गहरी चिंता व्यक्त की और नागरिक जहाजों पर हमलों को रोकने का आह्वान किया। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से लाल सागर में स्थिति को खराब करने से बचने और उत्तेजक कार्रवाइयों से बचकर शिपिंग की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

(वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम