फ़ूचो में हमेशा जन-केंद्रित रहा है "3820" रणनीतिक परियोजना का कार्यान्वयन

2024-01-23 10:32:40

साल 1992 में सीपीसी फ़ूचो समिति के तत्कालीन सचिव के रूप में शी चिनफिंग ने व्यक्तिगत रूप से "फ़ूचो शहर की 20-वर्षीय आर्थिक और सामाजिक विकास रणनीति" की तैयारी की अध्यक्षता की, जिसमें वैज्ञानिक रूप से 3, 8 और 20 वर्षों में फ़ूचो के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए रणनीतिक लक्ष्य, कदम, लेआउट, मुख्य क्षेत्र आदि की योजना बनाई गई। इसे संक्षिप्त में "3820" रणनीतिक परियोजना कहा जाता है। इस परियोजना में फ़ूचो के शहरी निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति, शिक्षा आदि पर विशेष अध्याय हैं और "जन-केंद्रित" विकास विचार हमेशा इसके माध्यम से चलता रहता है।

फ़ूचो शहर दक्षिण-पूर्व चीन के फ़ुच्येन प्रांत की राजधानी है। पिछले 30 सालों में इस शहर का विकास हमेशा जन-केंद्रित है, जिससे लोगों में खुशहाली की भावना लगातार बढ़ रही है।

20वीं सदी के 90 के दशक में फ़ूचो में मिनच्यांग नदी के किनारे पर चंग हेच्येन परिवार के तीन पीढ़ी के लोग एक ही नाव पर रहते थे। मार्च 1993 में, सीपीसी फ़ूचो समिति के सचिव के रूप में शी चिनफिंग ने निरीक्षण दौरे के दौरान इस परिवार की स्थिति जानी, उन्होंने समस्या को हल करने के तरीके के अध्ययन के लिए तुरंत एक ऑन-साइट कार्यालय बैठक आयोजित की। परिणामस्वरूप, 10 महीने बाद, नाव चलाने वाले लोगों के 104 परिवार नव स्थापित होंगशिंग गांव में आ बसे।

आवास हजारों परिवारों के महत्वपूर्ण हितों से संबंधित है। यह लोगों की आजीविका और विकास का मुद्दा है, यह "3820" रणनीतिक परियोजना के कार्यान्वयन की पूरी प्रक्रिया से चलता है। फ़ूचो शहर के त्सांगश्या सामुदायिक क्षेत्र में "शी चिनफिंग की तीन बार त्सांगश्या के दौरे" वाली कहानी आज भी प्रचलित है।

यह पुराने मकानों वाले क्षेत्र था, जो बहुत गंदा और अस्त-व्यस्त हुआ करता था। 2 जुलाई 2000 को, तत्कालीन फ़ूच्येन प्रांत के गवर्नर के रूप में शी चिनफिंग प्रमुख प्रांतीय सरकारी विभागों के नेताओं और कर्मचारियों का नेतृत्व कर निरीक्षण के लिए त्सांगश्या सामुदायिक क्षेत्र आए।

उस दिन, पुराने मकानों में सुधार और नवीनीकरण के मुद्दे पर शी चिनफिंग ने स्थानीय निवासियों को बुलाकर एक संगोष्ठी भी आयोजित की। उन्होंने कहा कि सरकार आप लोगों की मुसीबतों को दूर करेगी, आप वापस लौटकर अन्य लोगों से ये बात ज़रूर बताइए।

शीघ्र ही, त्सांगश्या सामुदायिक क्षेत्र में सुधार और नवीनीकरण परियोजना शुरू हुई। इस दौरान, शी चिनफिंग संबंधित सुधार कार्य को बढ़ावा देने के लिए और दो बार यहां आए। एक साल बाद, 3400 से अधिक परिवार सफलतापूर्वक अपने नए घरों में वापस चले गए।

शी चिनफिंग हमेशा कहते हैं कि आर्थिक विकास पर्यावरण की बलि नहीं ले सकता। फ़ूचो शहर देश में सबसे विकसित अंतर्देशीय नदी प्रणाली वाले शहरों में से एक है। गत शताब्दी के 90 के दशक के शुरू में इस शहर में औद्योगिक और घरेलू सीवेज के सीधे निर्वहन से प्रभावित होकर अंतर्देशीय जल की गुणवत्ता प्रदूषित थी।

फ़ूचो शहर में तीसरे पर्यावरण संरक्षण कार्य सम्मेलन में, शी चिनफिंग ने कहा कि "अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के समन्वित विकास को बढ़ावा दें। कोई भी व्यवहार जो अस्थायी आर्थिक लाभ के लिए पर्यावरण की बलि चढ़ाता है, वह लाभ के लायक नहीं है।"

"3820" रणनीतिक परियोजना के कार्यान्वयन के चलते फ़ूचो हरित विकास को बढ़ावा देता है। शहर में 107 अंतर्देशीय नदियों का नवीनीकरण किया गया है, वेस्ट झील का नवीनीकरण किया गया है, और मिनच्यांग नदी बेसिन के जल पर्यावरण का भी बड़े पैमाने पर नवीनीकरण किया गया है। आज, फ़ूचो में 1,500 से अधिक पार्क हैं, और शहरी हरित कवरेज दर 43 प्रतिशत से अधिक है।

लोगों को केंद्र में रखते हुए "3820" रणनीतिक परियोजना ने फ़ूचो के लोगों को वास्तविक लाभ पहुंचाया है। शहरी निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय साल 1992 में 2,273 युआन से बढ़कर साल 2023 में 58,009 युआन हो गई। वहीं, ग्रामीण निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय भी साल 1992 में 1,109 युआन से बढ़कर साल 2023 में 28,636 युआन हो गई है।

आज, फ़ूचो की सड़कों पर चलते हुए, लोगों को शहर की जीवंतता और निवासियों की खुशी का एहसास होता है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम