मोंटे कार्लो में चीनी कलाबाजी शो ने स्वर्ण और रजत पदक जीता

2024-01-23 15:16:30

22 जनवरी को, 46वें मोंटे-कार्लो अंतर्राष्ट्रीय सर्कस महोत्सव की जूरी के अनुसार, चीन की वुहान कलाबाज मंडली द्वारा चयनित "सपनों को आगे बढ़ाने के लिए नौकायन करें- लहर नाव" नामक प्रदर्शन ने सर्कस महोत्सव में "सिल्वर क्लाउन" पुरस्कार जीता। वहीं, चीन की च्यांगसू कलाबाज़ मंडली द्वारा चयनित "हैंडस्टैंड तकनीक" नाम के प्रदर्शन ने उसी समय आयोजित "नई पीढ़ी" अंतर्राष्ट्रीय युवा सर्कस महोत्सव में सर्वोच्च स्वर्ण पुरस्कार जीता।

46वां मोंटे-कार्लो अंतर्राष्ट्रीय सर्कस महोत्सव 19 से 28 जनवरी तक मोनाको के मोंटे-कार्लो में आयोजित किया जा रही है। चीन, अमेरिका, फ्रांस, मलेशिया और उज़्बेकिस्तान सहित दस से अधिक देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी एक ही मंच पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम