नाउरू के विदेश मंत्री :“थाइवान एक स्वतंत्र देश नहीं”

2024-01-20 19:16:37

नाउरू सरकार के विदेश मामलों और व्यापार मंत्री लियोनेल शोक एंजिमिया ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संवाददाता के साथ एक विशेष साक्षात्कार दिया।

नाउरू सरकार द्वारा थाइवान के साथ तथाकथित “राजनयिक संबंध” तोड़ने की घोषणा के बाद यह पहली बार है कि नाउरू के वरिष्ठ अधिकारी ने चीनी मीडिया को साक्षात्कार दिया है। साक्षात्कार में लियोनेल शोक एंजिमिया ने कहा, नाउरू मानता है कि थाइवान एक स्वतंत्र देश नहीं है। साथ ही नाउरू एक-चीन सिद्धांत में शामिल संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों की सामग्री को मान्यता देता है।

19 जनवरी को सीएमजी के संवाददाता ने नाउरू में स्थानीय लोगों का साक्षात्कार लिया। जब नाउरू के थाइवान के साथ “राजनयिक संबंध तोड़ने” और चीन के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने के इच्छुक होने के फैसले के बारे में बात की गई, तो नाउरू की संसद के पूर्व सदस्य रानिन अकुआ ने कहा, वे इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि नाउरू चीन के साथ अच्छे साझेदार बनते हैं। यह नाउरू के लिए एक अच्छी बात है। जब नाउरू के एक स्थानीय नागरिक तेमाकौ तन्नंग का इंटरव्यू हुआ, तो उन्होंने सरकार के फैसले के प्रति समर्थन व्यक्त किया, जो पांच साल पहले लिया जाना चाहिए था।

 (हैया)

रेडियो प्रोग्राम