ली छ्यांग ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष से मुलाकात की

2024-01-17 10:57:42

स्थानीय समयानुसार 16 जनवरी की दोपहर को, विश्व आर्थिक मंच का 2024 वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के दौरान चीनी प्रधांन मंत्री ली छ्यांग ने दावोस में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की।

ली छ्यांग ने कहा कि आज की अराजकता भरी दुनिया में, प्रमुख शक्तियों के बीच चीन-यूरोपीय संघ संबंध स्थिर बने हुए हैं, यह दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

ली छ्यांग ने बताया कि चीन अधिक विपणन योग्य यूरोपीय संघ के उत्पादों को आयात करने का इच्छुक है और यह भी उम्मीद करता है कि यूरोपीय संघ चीन को उच्च तकनीक वाले उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंधों में ढील देगा। दोनों पक्ष अधिक संतुलित विकास को बढ़ावा देने के लिए आगे बढ़ेंगे। आशा है कि यूरोपीय संघ आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर नियमों के तहत निष्पक्ष, न्यायपूर्ण और पारदर्शी होगा और चीनी कंपनियों के साथ उचित व्यवहार करेगा। वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपीय संघ चीन से अलग नहीं होना चाहता । यूरोपीय संघ चीन के साथ बातचीत और संचार को मजबूत करने का इच्छुक है और जलवायु परिवर्तन के निपटारे और विश्व व्यापार संगठन के सुधार जैसे क्षेत्रों में सहयोग गहरा करने को तैयार है।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम