आसियान लगातार चार वर्षों में चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार रहा

2024-01-17 18:46:20

चीनी अखिल सीमा शुल्क प्रशासन के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में, चीन और आसियान के बीच व्यापार बढ़ता रहा, जो 64.1 खरब युआन के पैमाने तक पहुंच चुका है। आसियान ने लगातार चार वर्षों में चीन के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी है और चीन लगातार कई वर्षों से आसियान का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार भी रहा है।

वर्ष 2023 तक, चीन और आसियान के बीच व्यापार की मात्रा 20 वर्षों में 16.8 गुना बढ़ गई है, और संचयी दोतरफा निवेश 3.8 खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है।

चीन के क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश के पिंगश्यांग में स्थित फ्रेंडशिप पास पोर्ट चीन से आसियान देशों के लिए एक सुविधाजनक भूमि मार्ग है और चीन और वियतनाम के बीच फल व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण चैनल भी है। फ्रेंडशिप पास पोर्ट आसियान फलों के आयात का मुख्य चैनल है। यहां आप वियतनामी ड्यूरियन, ड्रैगन फ्रूट और तरबूज समेत विभिन्न किस्मों के फल देख सकते हैं।

गौरतलब है कि आरसीईपी यानी क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता है, जो जून 2023 में पूर्ण रूप से प्रभावी हुआ है। यह मुक्त व्यापार क्षेत्र के पूर्ण कार्यान्वयन के एक नए चरण का भी प्रतीक है, जो दुनिया की लगभग एक तिहाई आबादी और व्यापार की मात्रा को कवर करता है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम