चीनी कंपनियों में वैध आविष्कार पेटेंट की संख्या 29 लाख से अधिक

2024-01-16 17:01:16

चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने 16 जनवरी को न्यूज ब्रीफिंग आयोजित कर वर्ष 2023 में बौद्धिक संपदा अधिकार से जुड़े कार्य की स्थिति का परिचय दिया।

वर्ष 2023 में 9 लाख 21 हजार आविष्कार पेटेंट, 20 लाख 90 हजार उपयोगिता मॉडल पेटेंट और 6 लाख 38 हजार डिजाइन पेटेंट स्वीकृत किए गए। 74 हजार पीसीटी अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट आवेदन को स्वीकार किया गया। चीनी आवेदकों ने हेग में 1,814 अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन आवेदन प्रस्तुत किए। वर्ष 2023 के अंत तक चीन में आविष्कार पेटेंट की प्रभावी संख्या 49 लाख 91 हजार है।

वहीं, वर्ष 2023 में 43 लाख 83 हजार ट्रेडमार्क पंजीकृत किए गए। वर्ष 2023 के अंत तक चीन में वैध ट्रेडमार्क पंजीकरण की संख्या 4 करोड़ 61 लाख 46 हजार है। वर्ष 2023 में 13 भौगोलिक संकेत उत्पादों को मंजूरी दी गई। वर्ष 2023 के अंत तक चीन ने कुल 2,508 भौगोलिक संकेत उत्पादों को मंजूरी दी है। इन उत्पादों का वार्षिक उत्पादन मूल्य 8 खरब युआन से अधिक है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम