एक बार फिर फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए लिओनेल मैसी

2024-01-16 10:50:05

अंतरराष्ट्रीय फुटबाल संघ(फीफा) ने 15 जनवरी को लंदन में वर्ष 2023 के विभिन्न वर्गों का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया ।अर्जेंटीना के खिलाड़ी लिओनेल मैसी फिर फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी निर्वाचित हुए ।स्पैनिश महिला खिलाड़ी अल्टाना बोनमाटी सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनीं गईं ।

ब्रिटिश सुपर लीग के मेनचेस्टर सिटी के मुख्य कोच पेप ग्वार्डिओला सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉल मुख्य कोच चुने गये ,जबकि इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच होलैंड मूल की सारिना वेगमान सर्वश्रेष्ठ महिला मुख्य कोच निर्वाचित हुईं ।

(वेइतुंग)

 

रेडियो प्रोग्राम