“छ्योशी” पत्रिका में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का एक महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित होगा

2024-01-15 17:06:38

16 जनवरी को प्रकाशित "छ्योशी" पत्रिका के दूसरे अंक में सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का एक महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित होगा, लेख की थीम है "नए युग में सीपीसी के संयुक्त मोर्चे के कार्य में अच्छा कार्य करने पर महत्वपूर्ण विचार का पूर्ण, सटीक और व्यापक कार्यान्वयन करें”।

लेख इस बात पर जोर देता है कि संयुक्त मोर्चा सीपीसी की सामान्य लाइन और सामान्य नीतियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और इसने चीन की क्रांति, निर्माण और सुधार के विभिन्न ऐतिहासिक अवधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, पार्टी ने चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प और दुनिया में बड़े बदलावों की समग्र रणनीति का समन्वय किया है, देश पर शासन करने के रणनीतिक दृष्टिकोण से संयुक्त मोर्चे के काम के लिए व्यापक व्यवस्था की है, और ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए संयुक्त मोर्चा के कार्य को बढ़ावा दिया। जिससे संयुक्त मोर्चा एकता, उन्नति, अग्रणी और सक्रियता की अच्छी स्थिति प्रस्तुत करता है।

लेख में यह बताया गया है कि नए युग में संयुक्त मोर्चे के काम में प्राप्त सबसे बड़ी उपलब्धि तो अभ्यास में नए युग में पार्टी के संयुक्त मोर्चे से जुड़े काम को अच्छी तरह से करने पर महत्वपूर्ण विचारों का गठन किया गया, और संयुक्त मोर्चे के काम को मजबूत करने और सुधारने के लिए नई रणनीतियों और नई अवधारणाओं की एक श्रृंखला मौजूद है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम