मिस्र के राष्ट्रपति ने वांग यी से मुलाकात की

2024-01-15 11:05:41

स्थानीय समयानुसार 14 जनवरी को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने काहिरा में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

सिसी ने मिस्र के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अपने मजबूत समर्थन के लिए चीन के प्रति आभार व्यक्त किया। मिस्र और चीन ने संयुक्त रूप से "बेल्ट एंड रोड" के निर्माण में उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए हैं। मिस्र, मिस्र और चीन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है और चीन के साथ घनिष्ठ साझेदारी स्थापित करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने का इच्छुक है।

वांग यी ने कहा कि चीन "बेल्ट एंड रोड" के संयुक्त निर्माण के लिए मिस्र की सक्रिय प्रतिक्रिया की सराहना करता है,और मिस्र के विकास और पुनरुत्थान प्रक्रिया में, चीन एक दीर्घकालिक और विश्वसनीय रणनीतिक भागीदार होगा। चीन इस वर्ष दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ को एक अवसर के रूप में लेते हुए दोनों पक्षों की विकास रणनीतियों को मजबूत करेगा और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देगा और अपने-अपने आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए मिस्र और चीन मिलकर काम करेंगे।

दोनों पक्ष ब्रिक्स, संयुक्त राष्ट्र और अन्य ढांचे के तहत संचार और सहयोग को मजबूत करना जारी रखने पर सहमत हुए।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम