ली शुलेइ ने सीपीसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए कंबोडिया का दौरा किया

2024-01-15 11:04:40

कम्बोडियन पीपुल्स पार्टी के निमंत्रण पर, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और प्रचार विभाग के मंत्री ली शुलेइ ने 13 से 14 जनवरी तक सीसीपी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए कंबोडिया का दौरा किया, और कम्बोडियन पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष हुन सेन के विशेष प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष, राजा के वरिष्ठ सलाहकार टी बन्ह, पीपुल्स पार्टी की केंद्रीय स्थायी समिति के सदस्य और सिविल सेवा मंत्री हुन मैनी से क्रमशः मुलाकात की। ली शुलेइ ने कंबोडियाई नेताओं के साथ 2024“चीन-कंबोडिया मानवीय और सांस्कृतिक आदान-प्रदान वर्ष”के लॉन्च समारोह, दूसरे चीन-कंबोडिया पार्टी सिद्धांत सेमिनार और चीन-कंबोडिया क्लासिक्स के अनुवाद और प्रकाशन पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह में भाग लिया।

ली शुलेइ ने कहा कि चीन और कंबोडिया के नेताओं द्वारा पहुंची महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, राज्य शासन में अनुभव के आदान-प्रदान को मजबूत करने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग को गहरा करने, दोनों के बीच दोस्ती की जनमत नींव को मजबूत करने के लिए कंबोडिया के साथ काम करने को तैयार है और दोनों मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए एक मॉडल बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

कंबोडियान पक्ष ने कहा कि कंबोडिया और चीन घनिष्ठ मित्र और साझे भविष्य वाला समुदाय हैं। कंबोडियन पीपुल्स पार्टी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ पार्टी और देश के शासन में अनुभव के आदान-प्रदान और आपसी सीख को गहरा करने की इच्छुक है, ताकि कंबोडिया-चीन मित्रता को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया जा सके। 

 (आशा)

रेडियो प्रोग्राम