वर्ष 2023 में चीन के तीन प्रमुख जहाज निर्माण सूचकांक एक साथ बढ़े

2024-01-15 17:04:07

चीनी उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार जनवरी 2023 से दिसंबर तक, चीन के राष्ट्रीय जहाज निर्माण पूरा होने की मात्रा 4.232 करोड़ डेडवेट टन भार थी, जिसमें वर्ष 2022 की तुलना में 11.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। प्राप्त नए ऑर्डरों की संख्या 7.12 करोड़ डेडवेट टन भार थी, जिसमें वर्ष 2022 से 56.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ। दिसंबर के अंत तक, ऑन-हैंड ऑर्डरों की संख्या 13.939 करोड़ डेडवेट टन भार थी, जिसमें वर्ष 2022 की तुलना में 32.0 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

चीनी उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 के जनवरी से दिसंबर तक चीन की जहाज निर्माण पूर्णता की मात्रा, नए ऑर्डर और ऑन-हैंड ऑर्डर डेडवेट टन भार के संदर्भ में वैश्विक कुल मात्रा का क्रमशः 50.2 प्रतिशत, 66.6 प्रतिशत और 55.0 प्रतिशत थे, और संशोधित कुल टन भार के संदर्भ में क्रमशः 47.6 प्रतिशत, 60.2 प्रतिशत और 47.6 प्रतिशत थे। उपरोक्त प्रत्येक संकेतक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार हिस्सेदारी दुनिया में पहले स्थान पर बनी हुई है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम