ली छ्यांग ने“चीन-कंबोडिया मानवीय और सांस्कृतिक आदान-प्रदान वर्ष”के लिये बधाई पत्र भेजा

2024-01-14 17:36:17

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 13 जनवरी को“चीन-कंबोडिया मानवीय और सांस्कृतिक आदान-प्रदान वर्ष”के लिये एक बधाई पत्र भेजा।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन और कंबोडिया दोनों गौरवशाली संस्कृतियों वाली प्राचीन सभ्यताएं हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती का एक लंबा इतिहास है। चीनी नाविक चेंग हे अपनी समुद्री यात्रा के दौरान कंबोडिया में रुके थे। बेयोन मंदिर के खंडहरों पर हजारों साल पहले उकेरे गए दोनों लोगों के बीच आदान-प्रदान के दृश्य दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान के इतिहास का एक ज्वलंत चित्रण हैं। वर्तमान में चीन और कंबोडिया दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक नेतृत्व में चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण ने उच्च गुणवत्ता, उच्च स्तर और उच्च मानकों के एक नए युग में प्रवेश किया है। राजनीतिक आपसी विश्वास दिन-ब-दिन गहरा हो रहा है, व्यावहारिक सहयोग तेज हो रहा है, और मानवीय और सांस्कृतिक आदान-प्रदान फल-फूल रहे हैं। दोनों देशों के लोगों को वास्तविक लाभ मिला है।

मानवीय और सांस्कृतिक आदान-प्रदान चीन-कंबोडिया "डायमंड सिक्स-साइडेड" सहयोग ढांचे का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। आशा है कि दोनों पक्ष इस वर्ष के "चीन-कंबोडिया मानवीय और सांस्कृतिक आदान-प्रदान वर्ष" के अवसर पर अधिक से अधिक आदान-प्रदान गतिविधियों को आयोजित कर सकेंगे, हाथ में हाथ डालकर वैश्विक सभ्यता पहल का पालन करेंगे, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, कला, शिक्षा, चिकित्सा और स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करेंगे। साथ ही दोनों देशों को एक दूसरे के पर्यटकों के बीच आपसी यात्राओं को बढ़ावा देना चाहिए, युवा आदान-प्रदान को मजबूत करना चाहिए और दोनों देशों के बीच मानवीय और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में एक नई स्थिति बनानी चाहिए, नए युग में साझे भविष्य वाले चीन-कंबोडिया समुदाय के निर्माण में योगदान देना चाहिए और संयुक्त रूप से मानव जाति के लिए साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए एक मॉडल बनाना चाहिए।

ठीक उसी दिन में कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट ने भी "चीन-कंबोडिया मानवीय और सांस्कृतिक आदान-प्रदान वर्ष" के लिए एक बधाई पत्र भेजा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम