अगस्त 2023 से, चीन में इलेक्ट्रॉनिक धोखाधड़ी के मामलों की संख्या में गत वर्ष से 28.6 प्रतिशत की गिरावट आई

2024-01-14 17:44:56

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी का राजनीतिक और कानूनी कार्य सम्मेलन 13 से 14 जनवरी तक पेइचिंग में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन से मिली खबर के अनुसार वर्ष 2023 में, पूरे चीन की राजनीतिक और कानूनी एजेंसियों ने जन-केंद्रित विकास की विचार-धाराओं को लागू किया, कानून के अनुसार लोगों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा की और अपराधों पर गंभीर रूप से सज़ा दी गयी। उन्होंने उत्तर म्यांमार से जुड़ी अवैध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रहार किया, धोखाधड़ी समूह के 78 मुख्य सदस्यों और 41 हजार आपराधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया और इसमें शामिल कुल 3.5 अरब युआन की धनराशि को जब्त किया, जिससे दीर्घकालिक निष्क्रिय स्थिति को एक झटके में उलट दिया गया। पिछले साल अगस्त से, चीन भर में इलेक्ट्रॉनिक धोखाधड़ी के मामलों की संख्या में गत वर्ष की अपेक्षा 28.6 प्रतिशत की गिरावट आई है। साथ ही पिछले वर्ष कुल 133 गिरोह-संबंधी संगठनों और 1,858 खतरनाक संगठनों का सफाया किया गया।

चीन ने सामाजिक सुरक्षा के व्यापक प्रबंधन को मजबूत किया। चीन नशीली दवाओं से जुड़े अपराधों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर उच्च दबाव वाला रुख रखता है और किशोर अपराधों की रोकथाम और उपचार को मजबूत करता है। सार्वजनिक सुरक्षा संस्थाओं ने सार्वजनिक सुरक्षा को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए संबंधित अभियान भी चलाया।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम