पोहाई तेल क्षेत्र में तेल और गैस उत्पादन में बढ़ोतरी

2024-01-12 16:02:18

वर्ष 2023 में चीन में कच्चे तेल के सबसे बड़े उत्पादन आधार पोहाई तेल क्षेत्र में कुल तेल और गैस उत्पादन 3 करोड़ 68 लाख टन से अधिक रहा। इसमें कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन अलग अलग तौर पर 3 करोड़ 40 लाख टन और 3 अरब 50 करोड़ घन मीटर से अधिक रहा, जो इतिहास में उच्चतम स्तर है।

वर्ष 2023 में पोहाई तेल क्षेत्र में उत्पादन क्षमता के निर्माण में तेजी आयी। अरब टन के तेल क्षेत्र और खरब घन मीटर के गैस क्षेत्र की कई परियोजनाओं का उत्पादन निर्धारित समय से पहले शुरू हुआ। इसके साथ, लगातार पांच सालों से अरबों टन की नई खोजें की गयीं।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम