वर्ष 2023 में साढ़े 26 करोड़ पर्यटकों ने शिनच्यांग का दौरा किया

2024-01-10 16:41:10

9 जनवरी को चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के संस्कृति और पर्यटन विभाग से मिली खबर के अनुसार, वर्ष 2023 26 करोड़ 54 लाख 40 हजार 3 सौ घरेलू और विदेशी पर्यटकों ने शिनच्यांग का दौरा किया, जो वर्ष 2022 से 117.04% की वृद्धि है। कुल पर्यटन राजस्व 2 खरब 96 अरब 71 करोड़ 50 लाख युआन रहा, जो वर्ष 2022 से 226.93% की वृद्धि है। पर्यटकों की संख्या रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है।

वर्ष 2023 में शिनच्यांग में उच्च गुणवत्ता वाले पर्यटन बुनियादी ढांचे का निर्माण देखा गया, जिसमें राष्ट्रीय पर्यटन ब्रांड जैसे राष्ट्रीय पर्यटन और अवकाश रोड, राष्ट्रीय औद्योगिक पर्यटन प्रदर्शन बेस और राष्ट्रीय सांस्कृतिक उद्योग और पर्यटन उद्योग एकीकृत विकास प्रदर्शन क्षेत्र की स्थापना शामिल है।

इसके अलावा, सेल्फ-ड्राइविंग पर्यटन और स्नो टूरिज्म जैसे नए पर्यटन प्रारूप तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं, जिससे होटल, होमस्टे और कार किराए पर लेने जैसे संबंधित उद्योगों का सक्रिय विकास हो रहा है। बढ़ते पर्यटन उद्योग की प्रतिक्रिया में होटल बुनियादी ढांचे में निवेश में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम