चीन में व्यावसायिक संस्थाओं की जीवन शक्ति बढ़ी

2024-01-09 10:47:43

चीनी राजकीय कराधान महा-ब्यूरो ने हाल में ताजा टैक्स डेटा जारी किए। आंकड़ों से जाहिर है कि चीन में व्यावसायिक संस्थाओं की जीवन शक्ति में सुधार कायम रहा।

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 के पहले 11 महीनों में कराधान विभागों में टैक्स का पहचान, इनवॉइस की प्राप्ति और कर की घोषणा करने वाले व्यावसायिक संस्थाओं की संख्या 1 करोड़ 51 लाख 51 हजार रही, जो वर्ष 2022 की समान अवधि की तुलना में 25.4 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों से जाहिर है कि व्यावसायिक संस्थाओं की जीवन शक्ति उन्नत होने के चलते आर्थिक विकास में नई उम्मीद जगी है। वर्ष 2023 के पहले 11 महीनों में यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा, पर्ल नदी डेल्टा, पेइचिंग-थ्येनचिन-हपेई और छंगतू-छोंगछिंग आर्थिक चक्रों में कर-संबंधित नए व्यावसायिक संस्थाओं की संख्या 69 लाख 94 हजार रही, जो सभी नए व्यावसायिक संस्थाओं का 46.2 प्रतिशत है।

औद्योगिक ढांचे में सुधार भी हुआ। वर्ष 2023 के पहले 11 महीनों में नए उद्योग, नए व्यवसाय प्रारूप और नए व्यवसाय मॉडल से जुड़े नए व्यावसायिक संस्थाओं की संख्या 45 लाख 54 हजार रही, जो वर्ष 2022 की समान अवधि की तुलना में 2.5 फीसदी ज्यादा है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम