चीन का राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र : "चीनी शैली" मंच पर शानदार प्रदर्शन

2024-01-08 14:21:29

वर्ष 2023 के बाद से, चीन के प्रदर्शन बाजार में जोरदार सुधार देखा गया है, और अधिक मंच कला कृतियां गहरी पारंपरिक संस्कृति की खोज कर रही हैं। चीन के राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र में, बड़ी संख्या में उत्कृष्ट पारंपरिक नाटक चमक रहे हैं और कई नव संपादित ऐतिहासिक नाटकों को प्रशंसात्मक समीक्षा मिल रही है। पारंपरिक संस्कृति में निहित चीनी प्रदर्शन मंच अधिक से अधिक चीनी व विदेशी दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

नए साल के पहले सप्ताह में, क्लासिक यूए ओपेरा नाटक जैसे "लिआंग शानबो और चू यिंगथाई" और "ए ड्रीम ऑफ रेड मेंशन" का प्रदर्शन लगातार चार दिनों तक राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र में किया गया। पारंपरिक यूए ओपेरा रचनात्मक परिवर्तन और नवीन विकास में चमक रहा है। हर शाम को राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र में बड़ी संख्या में नाटक प्रशंसक एकत्र हुए।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम