चीन के च्यांगसू प्रांत के नानथोंग शहर ने रोजगार बढ़ाने का प्रयास किया

2024-01-08 10:27:07

चीन के च्यांगसू प्रांत के नानथोंग शहर ने रोजगार बढ़ाने का प्रयास किया। नव वर्ष के बाद 36 वर्षीय सुश्री ली नानथोंग की एक गारमेंट कंपनी में काम करने लगीं। बच्चे छोटे होने की वजह से उन्होंने आठ साल तक काम नहीं किया। वे नौकरी न मिलने से परेशान थीं। सामुदायिक कार्यकर्ता ने उसे ऑनलाइन रोजगार मंच की सिफारिश की। उन्होंने सोचा नहीं था उन्हें इतनी जल्दी उनकी पसंद का काम मिलेगा।

भर्ती की तमाम जानकारियां इकट्ठा कर नौकरी ढूंढ़ने वालों से मेल-मिलाप करने के लिए नानथोंग शहर ने पिछले साल से रोजगार सेवा मंच स्थापित किया और ऑनलाइन-ऑफलाइन तरीके से लोगों को रोजगार सेवा दी।

श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए मंच पर पंजीकृत कंपनियों और व्यक्तियों को वास्तविक नाम का प्रयोग करना होता है। इसके अलावा, श्रमिकों को एक लाख से आठ लाख युआन का व्यावसायिक क्षति बीमा मिलता है।

बताया जाता है कि मंच के उपयोगकर्ताओं की संख्या 30 हजार से अधिक है और रोजगार के 7,700 से ज्यादा अवसर उपलब्ध हैं। अब तक 2,000 से अधिक लोगों को इस मंच के माध्यम से नौकरी मिल चुकी है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम