अलास्का एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द

2024-01-08 14:22:17

स्थानीय समयानुसार 5 जनवरी को अमेरिकी विमान कंपनी अलास्का एयरलाइंस का एक यात्री विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और हवाई अड्डे पर लौट आया। इस हादसे के बाद अलास्का एयरलाइंस और यूनाइटेड एयरलाइंस ने 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं। 6 जनवरी को, बड़ी संख्या में यात्री पोर्टलैंड हवाई अड्डे पर एकत्र हुए और रिफंड या दूसरी उड़ान में शिफ्ट करने के लिए आवेदन किये।

वर्तमान में, अमेरिका में केवल अलास्का एयरलाइंस और यूनाइटेड एयरलाइंस 737 मैक्स 9 यात्री विमानों का उपयोग करती हैं। 6 जनवरी को अलास्का एयरलाइंस ने 154 उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि यूनाइटेड एयरलाइंस ने 80 उड़ानें रद्द कर दीं।

(हैया)

 

रेडियो प्रोग्राम