2024 में विश्व का पहला खिलौना मेला हांगकांग में आयोजित होगा

2024-01-05 15:50:30

50वां हांगकांग खिलौना मेला 8 से 11 जनवरी तक हांगकांग सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित होगा। वह वर्ष 2024 में विश्व का पहला व्यावसायिक खिलौना मेला है,जो विभिन्न प्रकार के नवीन और स्मार्ट प्रौद्योगिकी खिलौनों का प्रदर्शन करेगा, और खरीदारों को वन-स्टॉप खरीदारी मंच प्रदान करेगा।

इस बार हांगकांग खिलौना मेले की तीन मुख्य विशेषताएं हैं। पहला, एशियाई प्रदर्शकों की लाइनअप मजबूत है। अपनी युवा जनसांख्यिकी, बढ़ती घरेलू आय और पॉप संस्कृति और मनोरंजन ब्रांडों की बढ़ती लोकप्रियता के कारण वैश्विक खिलौना बाजार में एशिया का स्थान ज्यादा महत्वपूर्ण बन रहा है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, चीन की मुख्य भूमि, इंडोनेशिया, वियतनाम, भारत और पोलैंड जैसे उभरते बाज़ार वैश्विक खिलौना बाजार की मुख्य प्रेरक शक्ति बने रहेंगे। अनुमान है कि आगामी पाँच वर्षों में एशियाई बाजारों में राजस्व वृद्धि वैश्विक औसत से अधिक होगी। हांगकांग खिलौना उद्योग के लिए एशियाई बाजार भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

दूसरा, प्रवृत्ति के अनुरूप नये प्रदर्शनी क्षेत्रों की स्थापना की जाएगी। मेले के आयोजकों ने वैश्विक खिलौना बाजार के रुझानों के अनुसार तुरंत प्रदर्शनी में नए प्रदर्शनी क्षेत्र जोड़े, ताकि वैश्विक खरीदार अपने पसंदीदा उत्पाद चुन सकें। वर्ष 2024 के मेले में मूल विशेष प्रदर्शनी क्षेत्रों को बरकरार रखते हुए, प्रदर्शनी में "संग्रहणीय खिलौने" और "हरे खिलौने" विशेष क्षेत्र जोड़े जाएंगे। उनके अलावा "स्मार्ट खिलौना" प्रदर्शनी क्षेत्र नवीन प्रौद्योगिकियों को शामिल करने वाले विभिन्न प्रकार के खिलौने और गेम लाएगा, जैसे कि एप्लिकेशन नियंत्रण कार्यों, वीआर, एआर, एमआर और अन्य प्रौद्योगिकियों से सुसज्जित मनोरंजन उत्पाद।

तीसरा, समवर्ती गतिविधियों से रुझान का पता चलता है। मेला निर्माताओं के लिए सहयोग पर चर्चा करने का एक मंच है, और समवर्ती गतिविधियाँ खिलौना सहयोगियों के लिए उद्योग विकास की जानकारी प्राप्त करने और उनके क्षितिज को व्यापक बनाने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। वर्ष 2024 खिलौना मेले के दौरान आयोजक पहला एशियाई खिलौना फोरम आयोजित करेगा, जहां मेहमान एशियाई खिलौना उद्योग की बाजार संभावनाओं, उभरते रुझानों और अद्वितीय बाजार अवसरों को साझा करेंगे।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम