2023 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा चीन का औसत तापमान

2024-01-04 16:08:19

चीनी जलवायु केंद्र से मिली खबर के अनुसार 2023 में चीन का औसत तापमान 10.7°C रहा, जो इधर तीन दशकों के 9.9°C से 0.8°C अधिक है और 1961 के बाद सबसे अधिक भी है ।उस ने 2021 में 10.5°C का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

2023 में देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 0.5°C से 1°C अधिक रहा।

शानतोंग, ल्याओनिंग, शिनच्यांग, सछ्वान, पेइचिंग और भीतरी मंगोलिया  सहित 13 प्रांतों, प्रदेशों और केंद्रीय शासित शहरों का तापमान 1961 के बाद से इतिहास में सबसे अधिक था। चीन के 127 राष्ट्रीय मौसम केंद्रों द्वारा मापा गया दैनिक अधिकतम तापमान ऐतिहासिक चरम सीमा से अधिक हो गया है।

2023 में चीन की औसत वर्षा 615 मिलीमीटर है, जो सामान्य से 3.9% कम है।।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम