जर्मन उद्यम केंद्र की महाप्रबंधक ने चीन की विकास उपलब्धियों की प्रशंसा की

2024-01-04 14:51:51

जर्मनी की केर्स्टिन कैहलर 20 वर्षों से अधिक समय से चीन में रह रही हैं। हाल ही में उन्होंने चीनी समाचार पत्र "चाइना डेली" को दिए एक साक्षात्कार में चीन की विकास उपलब्धियों की भरपूर प्रशंसा की। वह इसका श्रेय नए ज्ञान, नए विचारों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति चीन के खुलेपन को देती हैं।

केर्स्टिन कैहलर ने कहा कि यदि चीनी लोगों में नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने की क्षमता और व्यावहारिक भावना नहीं होती, तो यह देश उतना मजबूत नहीं होता जितना अभी है।

पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर में रहने और काम करने के सात वर्षों के दौरान, कैहलर ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में चीन की बढ़ती जागरूकता और सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के दृढ़ संकल्प को देखा। उन्होंने कहा कि छिंगताओ पश्चिमी तट नव क्षेत्र के विकास में पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

छिंगताओ में जर्मन उद्यम केंद्र की महाप्रबंधक के रूप में केर्स्टिन कैहलर चीनी और जर्मन उद्यमों के बीच संचार पुल बनाने के लिए टीम का नेतृत्व करती हैं। वे अपने स्थानीय संसाधन नेटवर्क को साझा करके केंद्र में बसी जर्मन कंपनियों और विदेशी निवेश वाले उद्यमों को व्यावहारिक सहायता प्रदान करते हैं। साथ ही, वे जर्मन बाज़ार की खोज में रुचि रखने वाली चीनी कंपनियों को भी सहायता प्रदान करते हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम