जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने नोटो प्रायद्वीप के लिए सुनामी की चेतावनी का स्तर कम किया

2024-01-02 10:46:26

1 जनवरी को जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने नोटो प्रायद्वीप के लिए पहले जारी की गई "बड़ी सुनामी चेतावनी" को घटाकर "सुनामी चेतावनी" कर दिया।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, 1 जनवरी की दोपहर को जापान के इशिकावा प्रांत के नोटो प्रायद्वीप पर 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसके अलावा, जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव हयाशी योशिमासा ने कहा कि इशिकावा प्रांत में परमाणु ऊर्जा संयंत्र के ट्रांसफार्मर में भूकंप के बाद आग लग गई। आग बुझा ली गयी है और परमाणु ऊर्जा संयंत्र की इमारत पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम