चीन में शीतकालीन पर्यटन की निहित शक्ति बहुत व्यापक

2023-12-29 19:23:07

उत्तरी चीन में दिसंबर के महीने में बहुत ठंडक होती है। क्योंकि तापमान बहुत कम होता है और हर जगह बर्फ से ढकी हुई होती है। लेकिन उत्तरी चीन में दिसंबर बहुत“गर्म”भी होता है। क्योंकि बर्फ से जुड़ी खपत लगातार बढ़ती जा रही है, जो शीतकालीन पर्यटन विकास की एक गर्म तस्वीर पेश करती है। आसपास के पारंपरिक ग्राहक स्रोतों के अलावा, "दक्षिण से उत्तर की ओर यात्रा करने वाले ग्राहक" उत्तरी चीन में बर्फ की खपत के लिए एक नया विकास बिंदु बन गया है।

हाल ही में आयोजित केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन में यह बात की गयी कि निहित शक्ति होने वाले उपभोग को प्रोत्साहित करना, नई खपत को विकसित करना और संस्कृति, मनोरंजन और पर्यटन सहित नए उपभोग वृद्धि बिंदुओं को सक्रिय रूप से विकसित करना आवश्यक है। शीतकालीन पर्यटन उत्तरी चीन की ताकत है। अद्वितीय प्राकृतिक भौगोलिक परिस्थितियां और प्रामाणिक रीति-रिवाज पर्यटकों को आकर्षित करने वाले झंडे बन गए हैं।

गौरतलब है कि चीनी पर्यटन अकादमी द्वारा जारी "चीनी बर्फ पर्यटन विकास रिपोर्ट (2023)" का अनुमान है कि वर्ष 2024 से वर्ष 2025 तक बर्फ के मौसम के दौरान, चीन में बर्फ से जुड़े पर्यटकों की संख्या 52 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है, और बर्फ और हिम अवकाश पर्यटन राजस्व 7.2 खरब युआन तक पहुंच जाएगा। उच्च गुणवत्ता और विविध बर्फ से जुड़े खपत की मांग और दिन ब दिन समृद्ध और श्रेष्ठ उच्च गुणवत्ता वाले बर्फ पर्यटन उत्पाद, उपभोग क्षमता को उजागर करने के लिए और अधिक अवसर पैदा करती है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम