"ट्रांसपोर्टेशन" : ;चीन का सुविधाजनक, कुशल और अच्छी तरह से जुड़ा हुआ परिवहन नेटवर्क

2023-12-29 19:02:04

वर्ष 2023 चीन की सुधार और खुलेपन नीति के कार्यान्वयन की 45वीं वर्षगांठ है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में, चीन विश्व आर्थिक विकास के लिए मुख्य स्थिरता और शक्ति का स्रोत बना है। चीन में सड़कों पर साइकिलों के चलन से लेकर कारों व हाई-स्पीड रेल की सुविधा तक, चीनी लोगों के परिवहन करने के तरीके में जबरदस्त बदलाव आया है। चीन में दुनिया में सबसे कुशल और सुविधाजनक परिवहन नेटवर्क बन चुका है।

वर्ष 2023 में चीन का वार्षिक ऑटोमोबाइल उत्पादन और बिक्री का पैमाना इतिहास में एक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने की उम्मीद है।

चीन ऑटो उद्योग संघ द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, साल 2023 में, चीन में बिकने वाले वाहनों की कुल संख्या 3 करोड़ पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले साल की तुलना में 11.7 प्रतिशत की वृद्धि होगी। उनमें से, नई ऊर्जा वाहनों के उत्पादन और बिक्री की कुल संख्या 90 लाख से अधिक पहुंचेगी।

चीन का इंटेलिजेंट कनेक्टेड वाहनों का औद्योगीकरण भी दुनिया में सबसे आगे है। वर्ष 2023 की पहली छमाही में, सहायक बुद्धिमान ड्राइविंग कार्यों वाली बुद्धिमान यात्री कारों की बिक्री का अनुपात 42.4 प्रतिशत पहुंचा है। वर्ष 2022 में, चीन के बुद्धिमान ड्राइविंग उद्योग बाजार का पैमाना 2.894 खरब युआन रहा। उम्मीद है कि वर्ष 2025 तक चीन के स्मार्ट ड्राइविंग वाहन बाजार का पैमान लगभग 10 खरब युआन पहुंच जाएगा।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम