अशांत दुनिया में शांतिप्रिय भूमिका निभाता चीन

2023-12-29 16:20:34

चीन "अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रभाव, नवीन नेतृत्व और नैतिक अपील वाला एक जिम्मेदार प्रमुख देश बन गया है" यह हाल ही में चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित केंद्रीय विदेश मामलों के कार्य सम्मेलन में यह बात कही गई। अमेरिकन जर्नल ऑफ़ चाइनीज़ पॉलिटिकल साइंस के उप प्रधान संपादक जोसेफ महोनी के अनुसार, हाल के वर्षों में "चीन की विदेश नीति अधिक खुली, अधिक सक्रिय और अधिक विश्वव्यापी सोच वाली हो गई है।"

विश्व शांति का निर्माता

2023 में विश्व की स्थिति को देखते हुए "युद्ध" निस्संदेह प्रमुख शब्दों में से एक है। इस वर्ष, फिलिस्तीन- इज़राइल संघर्ष अचानक हुआ, जिसमें 20 हज़ार से अधिक लोग मारे गए। रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी रहा और युद्धविराम की बहुत कम उम्मीद थी। सूडान में 70 लाख से अधिक लोगों ने सशस्त्र संघर्ष के कारण अपने घर खो दिए। उत्तरी म्यांमार में युद्ध छिड़ गया... ब्रिटिश इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक स्टडीज द्वारा इस महीने जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया भर में कम से कम 183 क्षेत्रीय संघर्ष हुए थे, जो बीते 30 वर्षों में उच्चतम स्तर पर पहुंचे हैं।

उथल-पुथल और संकट की स्थिति में, चीन सक्रिय रूप से युद्धविराम और युद्ध की समाप्ति के लिए मध्यस्थता करता रहा है। फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष को उदाहरण के रूप में लें, चीन ने कई मौकों पर इस बात पर जोर दिया है कि संघर्ष को हल करने का मूल तरीका "दो-राज्य समाधान" को लागू करना है। फ़िलिस्तीन-इज़राइल मुद्दे पर प्रस्ताव 2712 को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए चीनी अधिकारियों ने मध्य पूर्व के कई देशों का दौरा किया। साथ ही चीन ने फिलिस्तीनी क्षेत्रों को मानवीय सहायता भी प्रदान की।

युद्ध के समय में मेल-मिलाप विशेष रूप से बहुमूल्य होता है। मार्च में, चीन, सऊदी अरब और ईरान पेइचिंग में समझौते पर पहुंचे, जिसमें सऊदी अरब और ईरान राजनयिक संबंधों को बहाल करने पर सहमत हुए। इसके बाद, बहरीन ने कतर और अन्य देशों के साथ राजनयिक संबंध फिर से शुरू किए। सीरिया 12 साल बाद अरब लीग में लौट आया, और तुर्की और मिस्र के बीच संबंधों में सुधार हुआ... चीन ने व्यावहारिक कार्यों से साबित कर दिया है कि वह हमेशा शांति के पक्ष में मजबूती से खड़ा रहा है, और संवाद और इतिहास का सही पक्ष में खड़ा रहा है।

वैश्विक विकास में योगदानकर्ता

व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का अनुमान है कि 2023 में वैश्विक व्यापार की मात्रा लगभग 5% कम हो जाएगी, और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद गिरकर 2.2% हो जाएगा... इस वर्ष, वैश्विक आर्थिक सुधार कमजोर बना हुआ है। ऐसे बाहरी माहौल का सामना करते हुए, चीन की अर्थव्यवस्था लगातार सुधार कर रही है। कई अंतरराष्ट्रीय संस्थानों का अनुमान है कि इस साल वैश्विक विकास में चीन का योगदान एक तिहाई तक पहुंच जाएगा। इस वर्ष "बेल्ट एंड रोड" पहल के संयुक्त निर्माण की 10वीं वर्षगांठ है। पिछले 10 वर्षों में, चीन ने 3 हज़ार से अधिक व्यावहारिक परियोजनाओं को पूरा करने के लिए विभिन्न पक्षों के साथ सहयोग किया है, जिससे लगभग 10 खरब अमेरिकी डॉलर का निवेश आकर्षित हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के रक्षक

ब्रिक्स सहयोग तंत्र ने घोषणा की कि वह ऐतिहासिक विस्तार हासिल करते हुए अर्जेंटीना और मिस्र सहित छह देशों को नए सदस्यों के रूप में शामिल करेगा। शांगहाई सहयोग संगठन ने फिर से अपनी सदस्यता का विस्तार किया। अफ्रीकी संघ आधिकारिक तौर पर जी20 में शामिल हो गया... इस वर्ष, "ग्लोबल साउथ" का प्रभाव और बड़ा होता जा रहा है, जिससे दुनिया बहुध्रुवीयता की दिशा में विकसित हो रही है।

2023 के अंत में, दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध चीन-अमेरिका संबंध और स्थिर हो गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में चीन-अमेरिका आदान-प्रदान आगे बढ़ रहा है, सीधी उड़ानें बढ़ रही हैं, और लोगों का आदान-प्रदान अधिक सुविधाजनक होता जा रहा है... दुनिया अधिक स्थिर चीन-अमेरिका संबंध देखकर खुश है, जो अशांति की दुनिया में निश्चितता और स्थिरता लाता है।

यह वर्ष मानव इतिहास का सबसे गर्म वर्ष भी दर्ज किया गया। जलवायु संकट दुनिया के हर कोने पर मंडरा रहा है। जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के पक्षकारों के 28वें सम्मेलन ने एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की। चीन ने विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श में गहराई से भाग लिया, विकासशील देशों के सामान्य हितों की दृढ़ता से रक्षा की और वार्ता में प्रमुख मुद्दों के समाधान प्रस्तावित किये, जिससे सम्मेलन के सकारात्मक परिणामों में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

विश्व अशांति और परिवर्तन के एक नये दौर में प्रवेश कर चुका है। हालांकि, चीन का मानना है कि मानव विकास और प्रगति की सामान्य दिशा नहीं बदलेगी, विश्व इतिहास की कठिन प्रगति का सामान्य तर्क नहीं बदलेगा, और साझा भविष्य वाले अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की सामान्य प्रवृत्ति नहीं बदलेगी। 2023 में, चीन ने अपनी कार्रवाइयों से एक बड़े देश की जिम्मेदारी प्रदर्शित की। 2024 में, चीन दुनिया के साथ अधिक सौहार्दपूर्ण तरीके से आदान-प्रदान करेगा और मानव साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेगा।


रेडियो प्रोग्राम