2023 के पहले 11 महीनों में चीन में सामाजिक रसद की कुल राशि 3 हज़ार खरब युआन से अधिक

2023-12-29 19:03:38

चीनी रसद और खरीद फेडरेशन ने 29 दिसंबर को वर्ष 2023 के पहले 11 महीनों के लिए रसद संचालन के आंकड़े जारी किए। आकड़ों के अनुसार, चीन में, जैसे-जैसे उद्योग व उपभोग आदि बुनियादी क्षेत्रों में सुधार जारी है, रसद मांग का एक साथ विस्तार जारी है। साथ ही रसद संचालन के स्थिर और सुदृढ़ विकास की नींव को आगे मजबूत किया गया है।

जनवरी 2023 से नवंबर तक, चीन में सामाजिक रसद की कुल राशि 3059 खरब युआन पहुंची, जिसमें गत वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 5.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई और वृद्धि की गति इस जनवरी से अक्टूबर तक इस अवधि की तुलना में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। नवंबर में चीन के सामाजिक रसद क्षेत्र में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो अक्टूबर की तुलना में 1.6 प्रतिशत ज्यादा है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम