नए साल का संबोधनः यूएन महासचिव ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से एकता को मजबूत करने और आशा को अपनाने का आह्वान किया

2023-12-29 19:24:19

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 28 दिसंबर को अपने नए साल के संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से एकता को मजबूत करने और आशा को अपनाने का आह्वान किया।

गुटेरेस ने कहा कि वर्ष 2023 अत्यधिक पीड़ा, हिंसा और जलवायु अराजकता का साल रहा है। मानवता पीड़ित है और हमारा ग्रह संकट में है। वर्ष 2023 को रिकॉर्ड पर सबसे गर्म वर्ष के रूप में दर्ज किया गया है। उन्होंने बल देकर कहा कि गंभीर वैश्विक समस्याएं दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों को बढ़ा देती हैं। गरीबी और भुखमरी अनगिनत लोगों को परेशान कर रही है, जबकि संघर्षों और युद्धों की संख्या और तीव्रता में वृद्धि जारी है।

गुटेरेस ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से जिम्मेदारी से बचने और हिंसा का सहारा लेने की प्रवृत्ति का विरोध करने का आग्रह किया। उनके अनुसार आपस में आरोप लगाने और बल का सहारा लेने से कोई रास्ता नहीं है, जब हम साथ मिलकर काम करते हैं तो मानवता सबसे मजबूत होती है।

साथ ही गुटेरेस ने भेदभाव और नफरत से निपटने की जरूरत पर भी जोर दिया, साथ ही यह सुनिश्चित करने की जरूरत पर भी बल दिया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी उभरती प्रौद्योगिकियां मानवता की बेहतर सेवा करें।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम