चीन में 65 हजार टन वजनी अर्ध-पनडुब्बी जहाज का हस्तांतरण

2023-12-28 16:14:19

चीन की क्वांगचो शिपयार्ड इंटरनेशनल कंपनी द्वारा चीनी कॉस्को शिपिंग ग्रुप के लिए बनाए गए 65 हजार टन वजनी अर्ध-पनडुब्बी जहाज का हस्तांतरण 28 दिसंबर को नानशा में किया गया।

बताया जाता है कि श्यांगथाईखो नाम के अर्ध-पनडुब्बी जहाज की कुल लंबाई लगभग 231.1 मीटर है और चौड़ाई 46 मीटर है। जहाज चार 4 हजार किलोवाट मध्यम-वोल्टेज जनरेटर सेट से सुसज्जित है, जो 20 हजार समुद्री मील तक जा सकता है। जहाज पर 49 लोग रह सकते हैं और काम कर सकते हैं। इस अर्ध-पनडुब्बी जहाज की पहली यात्रा में सऊदी अरब के माज़ेन ऑयलफील्ड के लिए अपतटीय प्लेटफार्मों के परिवहन और स्थापना का कार्य पूरा होगा।

अर्ध-पनडुब्बी जहाज समुद्री संसाधन का विकास और आपातकालीन बचाव की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मजबूत समुद्री देश बनाने में इसका बड़ा महत्व है। चीनी राष्ट्रीय शिपबिल्डिंग कंपनी अर्ध-पनडुब्बी जहाज के उत्पादन में दुनिया का सबसे बड़ा उद्यम बन गया है। विश्व बाजार में इसकी हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम