चीन ने पेरिस ओलंपिक के लिए 142 स्पर्धाओं में क्वालीफाई किया

2023-12-28 20:49:47

चीनी राष्ट्रीय खेल विभाग के मुताबिक, चीन पेरिस ओलंपिक की तैयारियों को सक्रिय रूप से बढ़ा रहा है और अपने प्रतिस्पर्धी स्तर में लगातार सुधार कर रहा है। वर्तमान में, चीन ने पेरिस ओलंपिक के लिए 142 प्रतिस्पर्धाओं में अर्हता प्राप्त की है। वर्ष 2023, ओलंपिक प्रतिस्पर्धाओं में, चीनी एथलीटों ने विश्व प्रतियोगिताओं में भाग लिया और 35 स्वर्ण पदक जीते , जो दुनिया में दूसरे स्थान पर है। कुछ प्रतिस्पर्धाओं में चीनी एथलीटों ने नई प्रगति और सफलताएं हासिल की हैं।

इसके अलावा, नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में, चीन के राष्ट्रीय खेल उद्योग का कुल पैमाना 33.008 खरब युआन तक पहुंचा, इसमें से 13.092 खरब युआन का अतिरिक्त मूल्य हासिल हुआ, जिसमें वर्ष 2021 की तुलना में 5.9 प्रतिशत और 6.9 प्रतिशत की क्रमशः वृद्धि हुई।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम