चीनी लोगों का भोजन अधिक समृद्ध, स्वास्थ्यवर्धक और अधिक विविध है

2023-12-28 18:35:29

लोगों के लिए भोजन सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है। चीन में सुधार और खुलेपन के 45 वर्षों में चीनी लोगों की मेज़ पर भोजन में भी बड़ा परिवर्तन हुआ है। यह जीवन में तेजी से बदलाव, आपूर्ति प्रणाली में सुधार और चीन के आयात बाजार में शून्य से उत्कृष्टता की ओर बड़ी छलांग को दर्शाता है। चीनी लोगों का भोजन अधिक समृद्ध, स्वास्थ्यवर्धक और अधिक विविध बन गया है।

खाद्य टिकट, तेल टिकट, मांस कूपन का इस्तेमाल। अतीत में, चीन में भोजन और सामग्री की कमी थी, और केवल कूपन का उपयोग कुछ दैनिक आवश्यकताओं को खरीदने के लिए किया जा सकता था। आज, स्वास्थ्य, प्रचुरता और सुविधा उपभोग के लिए शीर्ष विकल्प हैं।

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से नवंबर 2023 तक, चीन का राष्ट्रीय खानपान राजस्व 4.7 अरब युआन से अधिक हो गया, जिसमें गत वर्ष से 19.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है, जो वर्ष 2022 में पूरे साल के राजस्व से अधिक है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम