अफगानिस्तान में आर्थिक आधार फिर भी कमजोर

2023-12-26 16:21:34

इस साल मध्य पूर्व क्षेत्र की भूराजनीतिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखा गया है। इस दौरान खाड़ी देशों के संबंधों में सुधार हुआ है। सीरिया अरब लीग में लौट आया है। फिलीस्तीन-इजराइल की स्थिति बिगड़ रही है। इसके साथ मध्य पूर्व क्षेत्र में चरम मौसम और भीषण प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं, जिनसे संबंधित देशों और नागरिकों को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा।

वर्ष 2023 में अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ। निर्यात तेजी से बढ़ा। पाइन नट्स और कालीन के बाद अफगानिस्तान के अनार भी दुनिया में लोकप्रिय होने लगे। पारंपरिक कृषि प्रधान देश होने के नाते कृषि और संबंधित उत्पादों का निर्यात अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

इसके बावजूद अफगानिस्तान में आर्थिक आधार फिर भी कमजोर है। अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के आंकड़ों के अनुसार पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में आए भूकंप के विभिन्न झटकों से 1,400 लोगों की मौत हुई और 1 लाख 10 हजार से अधिक लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत है। भूकंप से अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम