अमेरिका के कई क्षेत्रों में गोलीबारी की घटनाएं

2023-12-24 16:10:34

इस सप्ताहांत में अमेरिका के कई क्षेत्रों में गोलीबारी हुई, जिससे कई लोग हताहत हुए।

फ्लोरिडा स्टेट के ओकाला शहर के पुलिस ने 23 दिसंबर को कहा कि शहर के एक शॉपिंग सेंटर में उसी दिन गोलीबारी हुई, जिससे एक व्यक्ति मारा गया और कई लोग घायल हुए। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद बंदूकधारी मौके से भाग गया। अभी तक इसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस ने कहा कि यह घटना संभवतः लक्षित हिंसा कार्वाई हो सकती है। संबंधित जांच अभी भी जारी है।

एबीसी ने 23 दिसंबर को रिपोर्ट की कि न्यूयॉर्क शहर के क्वींस क्षेत्र में 22 दिसंबर को गोलीबारी हुई, जिससे एक नागरिक की मौत हुई और अन्य तीन घायल हुए, जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी का संबंध स्थानीय गिरोह से हो सकता है। अभी तक निशानेबाज को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

अमेरिका के बंदूक हिंसा आर्काइव वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार 23 दिसंबर तक इस साल में अमेरिका में 645 बड़े पैमाने वाली गोलीबारी घटनाएं हुईं। करीब 42 हजार लोगों की मौत इन घटनाओं में हो चुकी है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम