शनचो-17 के अंतरिक्ष यात्री दल ने अपना पहला केबिन से बाहर मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया

2023-12-22 14:19:32

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, 21 दिसंबर की रात 9 बजकर 35 मिनट पर, लगभग 7.5 घंटे की केबिन से बाहर गतिविधियों के बाद, शनचो-17 अंतरिक्ष यात्री थांग होंगपो, थांग शनच्येई और च्यांग शिनलिन ने अंतरिक्ष स्टेशन के रोबोटिक आर्म और ग्राउंड वैज्ञानिक शोधकर्ताओं के सहयोग और समर्थन से, थ्येनहो कोर केबिन के सौर विंग का मरम्मत परीक्षण आदि निर्धारित कार्य पूरे किए। अंतरिक्ष यात्री थांग होंगपो और थांग शनच्येई सुरक्षित रूप से वेंथ्येन प्रायोगिक केबिन में लौट आए हैं और केबिन से बाहर मिशन पूरी तरह सफल रहा है। चीन में अंतरिक्ष स्टेशन पर लौटने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री थांग होंगपो दो साल बाद फिर से अंतरिक्ष में गए। अंतरिक्ष यात्री थांग शनच्येई चीन में केबिन से बाहर मिशन को अंजाम देने वाले सबसे कम उम्र के अंतरिक्ष यात्री बने।

योजना के अनुसार, शनचो-17 मानवयुक्त मिशन के दौरान बड़ी संख्या में वैज्ञानिक और तकनीकी प्रयोग किए जाएंगे। साथ ही कई बार के अंतरिक्ष यात्री दल के केबिन से बाहर मिशन संबंधी गतिविधियां और भार वाले केबिन से बाहर मिशन भी किए जाएंगे।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम