चीन में पहली बार 3,000 मीटर अल्ट्रा-गहरा जल त्रि-आयामी भूकंपीय सर्वेक्षण पूरा

2023-12-21 14:30:46

21 दिसंबर को चीनी राष्ट्रीय अपतटीय तेल निगम (सीएनओओसी) के मुताबिक, लगभग तीन महीने के ऑपरेशन के बाद, चीन में स्वतंत्र रूप से अनुसंधान एवं तैयार समुद्री अन्वेषण उपकरण "हैचिंग" प्रणाली ने पर्ल रिवर माउथ बेसिन में 2,600 वर्ग किलोमीटर त्रि-आयामी भूकंपीय डेटा का संग्रह पूरा कर लिया है। यह पहली बार है कि चीन ने 3,000 मीटर वाला अल्ट्रा-गहरा जल त्रि-आयामी भूकंपीय अन्वेषण अभियान पूरा किया है, जो चीन की स्वतंत्र महासागर अन्वेषण तकनीक में एक बड़ी सफलता है।

समुद्री तल की भूवैज्ञानिक संरचनाओं का पता लगाने के लिए टोइंग केबल भूकंपीय अन्वेषण तकनीक दुनिया में सबसे प्रत्यक्ष, किफायती और कुशल तरीका है। "हैचिंग" प्रणाली चीन में विकसित और निर्मित टोइंग केबल मोड भूकंपीय अन्वेषण अधिग्रहण उपकरण का पूरा सेट है। यह ऑपरेशन पर्ल रिवर माउथ बेसिन के 3,000 मीटर के अति-गहरे जल क्षेत्र में स्थित है। "समुद्री तेल 720" गहरे जल भूभौतिकीय अन्वेषण जहाज ने "हैचिंग" प्रणाली में 8 किलोमीटर से अधिक लंबे 10 केबलों को समुद्र में क्रमिक रूप से बिछाया है। इससे 1021 मानक फुटबॉल मैदानों के बराबर क्षेत्र के साथ एक डेटा संग्रह नेटवर्क बना। उन्होंने निर्धारित मार्ग के साथ समुद्री में टोइंग केबल कार्य का संचालन किया है। 60 दिनों में 40टीबी त्रि-आयामी भूकंपीय अन्वेषण डेटा एकत्र किया गया। यह इंजीनियरिंग क्षेत्रों में भूवैज्ञानिक संरचना, तलछटी भराव और तेल व गैस प्रवासन आदि बुनियादी पेट्रोलियम भूवैज्ञानिक स्थितियों के कार्यान्वयन के लिए एक ठोस आधार तैयार करता है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम