पूर्व राजदूत अशोक कंठ के साथ साक्षात्कार (पहला भाग)

2023-12-19 16:04:14

अशोक कंठ चीन में भारतीय राजदूत रह चुके हैं, और भारतीय विदेश मंत्रालय में भारत-चीन संबंधों के लिए जिम्मेदार के रूप में भी उन्होंने काम किया है। हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप के संवाददाता ने उनका साक्षात्कार किया।

चीन के विकास पर चर्चा करते हुए अशोक कंठ ने कहा कि चीन की प्रगति पिछले चार दशकों में बहुत प्रभावशाली रही है। वर्ष 2023 में चीन और विश्व के बाकी देश कोविड महामारी से निकल रहे हैं। हालांकि चीन में जो आर्थिक विकास की दर थी वह पहले से कम हो गयी है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि चीन का विकास होता रहेगा। क्योंकि चीन की बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो विश्व में अमेरिका के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

चीन-भारत संबंधों की चर्चा में उन्होंने कहा कि एक राजनयिक के रूप में मैंने तीन बार चीन में काम किया है। मेरे ख्याल से भारत-चीन संबंध कुछ चिंताजनक हैं। आवश्यकता है कि दोनों को गहन तौर से बातचीत करनी चाहिये। और यह कोशिश करनी चाहिए कि हम किस तरह से भारत-चीन संबंधों को फिर से पटरी पर ला पाएंगेभारत और चीन दोनों में यह दिलचस्पी है कि एक बार फिर हमारे संबंध सकारात्मक हो जाएं। क्योंकि हम मित्रता चाहते हैं। चीन और भारत पड़ोसी देश हैं, और विश्व में सब से बड़ी जनसंख्या वाले देश भी हैं। कई वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिये भारत और चीन को साथ मिलकर काम करने की ज़रूरत है।

रेडियो प्रोग्राम