पूर्व राजदूत अशोक कंठ के साथ साक्षात्कार (तीसरा भाग)

2023-12-19 16:09:26

अशोक कंठ चीन में भारतीय राजदूत रह चुके हैं, और भारतीय विदेश मंत्रालय में भारत-चीन संबंधों के लिए जिम्मेदार के रूप में भी उन्होंने काम किया है। हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप के संवाददाता ने उनका साक्षात्कार किया।

चीन-अमेरिका संबंधों की चर्चा में उन्होंने कहा कि चीन-अमेरिका संबंध विश्व के लिये बहुत महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि ये दोनों देश विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। इनके संबंध अगर सकारात्मक हैं, तो यह न सिर्फ़ भारत के लिये बल्कि विश्व के लिये भी अच्छा होगा। अगर चीन और अमेरिका के बीच संघर्ष हो, तो यह भारत के हित में नहीं है। हाल ही में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच सैन फ्रांसिस्को में सकारात्मक वार्तालाप हुआ। हमें आशा है कि चीन और अमेरिका दोनों प्रमुख देश के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए युद्ध की तरफ़ नहीं जाएंगे।



रेडियो प्रोग्राम