पुतिन : रूस का नाटो देशों के साथ युद्ध करने का इरादा नहीं

2023-12-18 13:54:44

स्थानीय समयानुसार 17 दिसंबर को, रूसी मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी टीवी स्टेशन के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि भूराजनीतिक हितों, आर्थिक हितों या सैन्य हितों के बावजूद, रूस के पास नाटो के साथ युद्ध करने का कोई कारण नहीं है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस और नाटो देशों के बीच कोई समस्या नहीं है, लेकिन नाटो "समस्याएं कृत्रिम रूप से पैदा करता है", क्योंकि नाटो रूस को अपने प्रतिस्पर्धी के रूप में नहीं चाहता है।

अप्रैल 2023 में फिनलैंड आधिकारिक तौर पर नाटो का 31वां सदस्य बना। साक्षात्कार में, पुतिन ने उदाहरण के तौर पर फिनलैंड का हवाला देते हुए कहा कि रूस और फिनलैंड के बीच विवाद सुलझ गया था, लेकिन जब फिनलैंड को नाटो में शामिल किया गया, तो रूस-फिनलैंड संबंधों में "अब समस्याएं आएंगी।"

बताया जाता है कि हाल ही में, फ़िनलैंड ने "अवैध आप्रवासन पर अंकुश लगाने" की वजह से रूस के साथ अपने सभी सीमा पोर्टों को बंद कर दी है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम