यूरोप और चीन को संयुक्त रूप से बहुपक्षवाद की रक्षा करनी चाहिए- मारिया एलेना

2023-12-15 10:46:17

विश्व नेतृत्व गठबंधन मैड्रिड क्लब की महासचिव मारिया एलेना अगुएरो ने हाल ही में स्पेन की राजधानी मैड्रिड में चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि यूरोप और चीन को आपसी सम्मान और मतभेदों को दरकिनार रखकर समानताओं की खोज वाले सिद्धांत का पालन करना चाहिए, संयुक्त रूप से बहुपक्षवाद की रक्षा करनी चाहिए, और हाथ मिलाकर वैश्विक चुनौतियों का संयुक्त रूप से मुकाबला करना चाहिए।

एलेना ने कुछ दिन पहले दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत की राजधानी क्वांगचो में आयोजित "इंपीरियल स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फोरम" में भाग लिया। उन्होंने कहा कि उनकी यह चीन यात्रा लाभदायक रही। इस दौरान, उन्होंने चीन सरकार, उद्यमों, और अकादमिक जगत के प्रतिनिधियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया, और साथ ही, उन्हें दुनिया भर के अंतरराष्ट्रीय नीति और आर्थिक मुद्दों के विशेषज्ञों के साथ बहुपक्षवाद और वैश्विक सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा करने के भी अवसर मिले।

चीन की राजधानी पेइचिंग में हाल ही में चीन-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक के बारे में बात करते हुए, ऐलेना ने कहा कि यूरोपीय संघ और चीन दोनों विश्व मंच पर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और क्षेत्रीय और यहां तक कि वैश्विक मुद्दों और चुनौतियों पर बातचीत और सहयोग को मजबूत करना और संयुक्त रूप से समाधान तलाशना आवश्यक है।

ऐलेना ने यह भी कहा कि संवाद और सहयोग को मजबूत करके ही दुनिया भर के देश वैश्विक समस्याओं का प्रभावी समाधान दे सकते हैं। सभी पक्षों को संयुक्त रूप से बहुपक्षवाद की रक्षा करनी चाहिए और वैश्विक जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों का संयुक्त रूप से समाधान करना चाहिए।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम