शांति कार्य में चीन की प्रतिबद्धताएँ अत्यंत महत्वपूर्ण : संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव

2023-12-15 16:27:45

शांति कार्य के लिए संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव जीन-पियरे लैक्रोइक्स ने कहा कि शांति सेना भेजने को जारी रखने में चीन की प्रतिबद्धताएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

2023 संयुक्त राष्ट्र शांति कार्य मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 2023 हाल ही में घाना की राजधानी अक्करा में आयोजित किया गया। लैक्रोइक्स ने सम्मेलन के बाद एक साक्षात्कार में कहा कि चीन समेत कई सदस्य देशों ने इस सम्मेलन में बहुत महत्वपूर्ण प्रतिबद्धताएं व्यक्त कीं  जो संतुष्टिदायक और उत्साहवर्धक है।

लैक्रोइक्स ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति कार्य अभियान में दूसरे सबसे बड़े योगदानकर्ता के रूप में, शांति सेना भेजने, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण जारी रखने और क्षेत्रीय शांति स्थापना सहयोग का समर्थन करने की चीन की प्रतिबद्धताएँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

लैक्रोइक्स ने बताया कि शांति कार्य में जटिल वातावरण और कठिन परिस्थितियाँ होती हैं, जिसके लिए शांति सैनिकों की मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। उन्होंने शांति कार्य में महिलाओं की भूमिका पर भी जोर दिया और अधिक महिलाओं को शांति कार्य में भाग लेने और उच्च-स्तरीय पदों पर नियुक्ति की आवश्यकता व्यक्त की।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम