शरणार्थियों को अंतरराष्ट्रीय ध्यान और समर्थन की जरूरत है- यूएन अधिकारी

2023-12-14 11:27:26

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फ़िलिपो ग्रांडी ने 13 दिसंबर को वैश्विक शरणार्थी फोरम में आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंच अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए दुनिया भर में शरणार्थियों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सहयोग और एकता को मजबूत करेगा।

उस दिन तीन दिवसीय दूसरा वैश्विक शरणार्थी फोरम स्विट्जरलैंड के जिनेवा में शुरू हुआ। ग्रांडी ने उद्घाटन समारोह में इस बात पर प्रकाश डाला कि यह फोरम बढ़ती असमानता, गरीबी और जलवायु परिवर्तन जैसी कई वैश्विक चुनौतियों के बीच हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को शरणार्थी मुद्दों के मूल कारणों से निपटना चाहिए।

इसके अलावा, ग्रांडी ने गाजा पट्टी, सूडान, सीरिया और अफगानिस्तान जैसे क्षेत्रों में तत्काल मानवीय और शरणार्थी संकट पर जोर दिया। परस्पर विरोधी दलों और प्रभावशाली देशों के बीच राजनीतिक समाधान न होने के कारण कई संकट बने रहते हैं।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में दुनिया भर में 11 करोड़ 40 लाख से अधिक विस्थापित लोग हैं, जिनमें लगभग 3 करोड़ 60 लाख शरणार्थी हैं।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम