चीन ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा बनाए रखने में बड़ा योगदान दिया है: यूएन अधिकारी

2023-12-12 11:23:58

कांगो (ब्रेज़ाविल) में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के प्रतिनिधि मामादौ म्बाये ने 11 दिसंबर को कहा कि चीन सरकार द्वारा प्रदान की गई खाद्य सहायता ने अफ्रीका और दुनिया में खाद्य सुरक्षा बनाए रखने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

उस दिन, कांगो (ब्रेज़ाविल) में चीनी राजदूत ली यान और म्बाये ने संयुक्त रूप से चीन सरकार द्वारा दी गयी खाद्य सहायता परियोजना के पूरा होने के प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद म्बाये ने मीडिया से कहा कि जब अफ्रीकी देश कठिनाइयों का सामना करते हैं तो चीन हमेशा समय पर मदद करता है। चीन और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने अफ्रीका में कई सहयोग परियोजनाएं चलायी हैं और कांगो (ब्रेज़ाविल) समेत अफ्रीकी देशों में खाद्य सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उधर, ली यान ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति द्वारा प्रस्तावित वैश्विक विकास पहल सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र के 2030 एजेंडा के अनुरूप हैं। चीन डब्ल्यूएफपी सहित संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के साथ सहयोग को और गहरा करने और अफ्रीका के विकास में तेजी लाने और स्थानीय लोगों के जीवन-स्तर में सुधार करने के लिए और अधिक योगदान देने को तैयार है।

गौरतलब है कि जुलाई 2021 में, चीन सरकार और डब्ल्यूएफपी ने कोरोना महामारी से प्रभावित कांगो (ब्रेज़ाविल) के लोगों की मदद के लिए एक खाद्य सहायता समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस वर्ष अगस्त में, परियोजना सफलता से लागू की गई, जिससे कुल लगभग 1,68,000 लोगों को लाभ मिला है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम