स्टॉकहोम में आयोजित हुआ 2023 का नोबेल पुरस्कार वितरण समारोह

2023-12-11 18:22:17

भौतिकी, रसायन विज्ञान, फिजियोलॉजी या मेडिसिन, साहित्य और अर्थशास्त्र में 2023 नोबेल पुरस्कार का वितरण समारोह 10 दिसंबर को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित हुआ।

इस वर्ष भौतिकी में नोबेल पुरस्कार विजेता पियरे एगोस्टिनी,फ़ेरेन्स क्राउज़ और ऐन एल'हुइलियर हैं। रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता मौंगी जी. बावेंडी,लुइस ई. ब्रूस और एलेक्सी येकिमोव हैं। फिजियोलॉजी या मेडिसिन में इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार विजेता कैटेलिन कैरिको और ड्रयू वीसमैन हैं। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विजेता क्लाउडिया गोल्डिन हैं और साहित्य के क्षेत्र में विजेता जॉन फॉस हैं।

चयन समिति के प्रतिनिधियों द्वारा विजेताओं की उपलब्धियों का परिचय देने के बाद, स्वीडन के राजा कार्ल 16 गुस्ताफ ने प्रत्येक विजेता को नोबेल पुरस्कार प्रमाण पत्र, पदक और नकद इनाम से सम्मानित किया। इस वर्ष प्रत्येक नोबेल पुरस्कार के लिए नकद इनाम 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोना (लगभग10 लाख डॉलर) है।

(आशा)

 

रेडियो प्रोग्राम