जापान के होक्काइडो में समुद्र तट पर बड़ी संख्या में मृत सार्डिन दिखाई दीं

2023-12-08 17:27:15

जापानी मीडिया एनएचके की एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान के होक्काइडो के हाकोडेट शहर में एक समुद्र तट पर बड़ी संख्या में मरी हुई सार्डिन और अन्य मछलियां दिखाई दीं। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 1 किमी. लंबा समुद्र तट सार्डिन और अन्य मृत मछलियों से अटा पड़ा है। उनके मरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

रिपोर्ट में स्थानीय विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि शायद मछली शिकार से बचने के लिए समुद्र तट पर आ गई हो। स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र पर इसका बहुत कम प्रभाव पड़ने की आशंका है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम