अंतर्राष्ट्रीय सर्वेक्षण:90 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं ने ब्रिटेन से दुनिया भर में लूटे सांस्कृतिक अवशेषों को वापस करने का आग्रह किया

2023-12-02 20:02:28

सांस्कृतिक अवशेषों व कलाकृतियों की स्वदेश वापसी को लेकर ब्रिटेन और ग्रीस के बीच चल रहा विवाद गहराता जा रहा है। दुनिया भर में प्रसिद्ध ब्रिटिश संग्रहालय के संग्रह में औपनिवेशिक विस्तार और युद्ध लूट के माध्यम से प्राप्त वस्तुएं शामिल हैं। हाल ही में, ब्रिटिश संग्रहालय एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक चर्चा का केंद्र बन गया है।

चाइना मीडिया ग्रुप के अधीनस्थ सीजीटीएन ने हाल ही में नेटिज़न्स के बीच एक वैश्विक सर्वेक्षण आयोजित किया। परिणामों से पता चला कि 80.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने ब्रिटिश संग्रहालय के लूटे गए विदेशी सांस्कृतिक अवशेषों के संग्रह को अत्यधिक अनुचित पाया। इसके अलावा, 90.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने सहमति व्यक्त की कि औपनिवेशिक विस्तार और युद्ध के माध्यम से प्राप्त सांस्कृतिक अवशेषों को तुरंत उनके मूल देशों में वापस कर दिया जाना चाहिए, और उपनिवेशवाद को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया जाना चाहिए।

सांस्कृतिक अवशेष किसी भी देश और राष्ट्र की संस्कृति का एक अभिन्न अंग हैं, जो उनकी विरासत की निरंतरता और वाहक दोनों के रूप में कार्य करते हैं। वे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक मूल्य रखते हैं और एक राष्ट्र की नब्ज को प्रतिबिंबित करते हैं। इस वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार, दुनिया भर में 91.5 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि लूटे गए सांस्कृतिक अवशेषों के लिए कार्रवाई का सबसे उपयुक्त तरीका उन्हें उनके मूल स्वामी को लौटाना है।

बता दें कि यह सर्वेक्षण सीजीटीएन के अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी और रूसी पाँच भाषाओं के मंच पर जारी किया गया था। 24 घंटों के भीतर, कुल 18,103 नेटिजनों ने मतदान में भाग लिया और अपनी राय व्यक्त की।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम