पूर्वी इराक में विस्फोट और गोलीबारी में 11 लोग मारे गए

2023-12-01 11:15:33

30 नवंबर को, पूर्वी इराक के दियाला प्रांत में सड़क किनारे बम विस्फोट और गोलीबारी आदि हुई, जिसमें 11 लोगों की मौत हुई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। उसी दिन इराकी पुलिस ने इस बात की पुष्टि की।

दियाला प्रांत के एक पुलिस अधिकारी ने शिंहुआ समाचार एजेंसी के संवाददाता को बताया कि उसी रात दियाला प्रांत के एक गांव में एक  कार पर सड़क किनारे बम से हमला किया गया। बाद में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियां भी चलायीं। इस बार के हमले में 11 लोगों की मौत हुई, जबकि 9 घायल लोगों में से 5 गंभीर रूप से घायल हो गए।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम